हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। कोशिश स्टार म्यूजिकल एवं सोशल ग्रुप, दुर्ग द्वारा आगामी रविवार, 5 जुलाई 2026 को “संगीत मिलन एवं सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम लोक कला भवन, सिविल लाइन, कसारीडीह, दुर्ग में दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा।
संगीता मिश्रा होंगी मुख्य अतिथि
समारोह की मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुश्री संगीता मिश्रा होंगी। कार्यक्रम में समाज सेवा और महिला नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस मृदुला रोजिन्दार, पास्ट मल्टीपल प्रेसिडेंट ऑल इंडिया लीनेस क्लब, तथा लीनेस रश्मि अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़, ऑल इंडिया लीनेस ऑर्गनाइजेशन को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

संगीत से सामाजिक समरसता का संदेश
आयोजन में शहर के संगीतकार, गायक-गायिकाएं, कलाकार, साहित्यकार और संगीत प्रेमी एक मंच पर जुटेंगे। ग्रुप के संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत के माध्यम से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और प्रतिभाओं के सम्मान की परंपरा को सशक्त करना है।
उन्होंने सभी संगीत प्रेमियों, कला अनुरागियों और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
