नकटी ब्लू वाटर हादसा: 77 घंटे बाद पानी की सतह पर आया आदिल का शव, परिजनों में पसरा मातम


रायपुर/ राजधानी के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान की तलाश आखिरकार 77 घंटे बाद खत्म हुई। तीन दिनों से चल रहे सर्च ऑपरेशन के बाद देर रात उसका शव पानी की सतह पर आ गया।

जानकारी के अनुसार आदिल खान ब्लू वाटर में नहाने के दौरान डूब गया था। सूचना पर SDRF और NDRF की टीमों ने लगातार सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गोताखोरों ने कई घंटों तक पानी में तलाश की, लेकिन दो दिन तक कोई सुराग नहीं लगा।

लगातार 77 घंटे की मशक्कत के बाद देर रात शव सतह पर दिखाई दिया, जिसे रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। इस दौरान परिजन मौके पर ही डटे रहे।

शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।