हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सांई म्यूजिकल ग्रुप इंडिया द्वारा आयोजित ‘जय हिंद महोत्सव’ संगीत और सम्मान का अनूठा संगम बन गया। कार्यक्रम में एक ओर गायकों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने माहौल देशमय कर दिया, तो दूसरी ओर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मयोगियों को ‘जय हिंद सम्मान’ से नवाजा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल रहे। अध्यक्षता दुर्ग नगर पालिक निगम की महापौर अलका बाघमार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मुकुंद साव, रौशन मेहंदी भाई समनानी, डॉ. प्रज्ञा सिंह, अफताब खान, सरमद इमाम, सहाना कुरैशी, शबनम खान, रत्ना नारमदेव, गफ्फार खान सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, कलाकार, शिक्षाविद् और पत्रकार उपस्थित थे।
संगीत के बीच सम्मान समारोह
‘जय हिंद महोत्सव’ की खासियत यह रही कि सम्मान और संगीत साथ-साथ चले। गायकों की मधुर प्रस्तुतियों के बीच मंच पर समाजसेवियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि समाज में ऐसे अनेक लोग हैं जो अपनी नौकरी, परिवार और जिम्मेदारियों के साथ शिक्षा, चिकित्सा, खेल, पत्रकारिता, कला-साहित्य और जरूरतमंदों की सेवा में योगदान दे रहे हैं। ऐसे लोगों को सामने लाकर सम्मानित करना और समाज को प्रेरित करना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।
कार्यक्रम की परिकल्पना सांई म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर हाजी मिर्ज़ा साजिद की थी। संयोजक कैलाश जैन बरमेचा ने इसे व्यापक रूप दिया।
इन क्षेत्रों के कर्मयोगी सम्मानित
समारोह में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, रक्षा सेवा, पत्रकारिता, खेल, चिकित्सा, योग, शिक्षा, साहित्य, धार्मिक-सामाजिक जागरण और दिव्यांग सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को ‘जय हिंद सम्मान’ दिया गया।
सम्मानित होने वालों में रश्मि अग्रवाल, आकांक्षा मिश्रा, डॉ. भावना दिवाकर, योगेंद्र शर्मा ‘बंटी’, हरप्रीत सिंह, अश्वनी कुमार, प्रदीप पांडे, संगीता मिश्रा, कृष्णा साहू, धनराज निर्मलकर, हेमलता देशमुख, नारायण चंद्राकर, बृजमोहन खंडेलवाल, मृदुला रोजिंदर, डॉ. रजनी नेल्सन, डॉ. नीता शर्मा, सी.ए. संतोष जैन, स्वर्गीय चैनसुख भट्टड़, सत्यम सिंह, गोपाल यादव शामिल थे।
इसके अलावा इस्माइल चौहान, ईष्टपाल सिंह भाटिया, विभा मिश्रा, प्रीति अजय बेहरा, स्मिता सिंह, डॉ. विनीता धुर्वे, गुरमीत कौर धनाई, डॉ. निर्मला गुप्ता, डॉ. रूमीना खान, मिर्ज़ा इसराईल बेग ‘शाद’ बिलासपुरी को भी सम्मानित किया गया।
जो सम्मानित उपस्थित नहीं हो सके, उनके परिजनों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
सम्मान से मिला प्रेरणा का संदेश
आयोजकों ने कहा कि सम्मान का मकसद सिर्फ पुरस्कार देना नहीं, बल्कि ऐसे कार्यों को समाज के सामने लाकर दूसरों को प्रेरित करना है। यदि एक व्यक्ति भी सेवा से प्रेरित होकर आगे आता है तो आयोजन सार्थक है।
कार्यक्रम में देशभक्ति और सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
संदेश: “संगीत की सुरमयी शाम, समाज के कर्मयोगियों के नाम”