हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

रायपुर। सेवा, उद्योग और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ते हुए चौहान ग्रुप फाउंडेशन ने रायपुर में ऐतिहासिक पहल की। तातीबंध स्थित चौहान ग्रुप रिसॉर्ट्स में शुक्रवार को अशोक लेलैंड हेवी कमर्शियल व्हीकल्स सर्विस सेंटर का विधिवत उद्घाटन और पंचवटी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ गरिमामय समारोह में किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं पूर्व सरकार्यवाह परम पूजनीय सुरेश भैय्याजी जोशी और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। समाज, उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के गणमान्य जन भी समारोह में शामिल हुए।

दीप प्रज्ज्वलन और नारियल फोड़कर हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ वंदना, दीप प्रज्ज्वलन और नारियल फोड़कर पारंपरिक तरीके से हुई। इसके बाद नवीन सर्विस सेंटर का लोकार्पण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के संकल्प के साथ पंचवटी वृक्षारोपण अभियान का भी शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि उद्योग, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का समन्वय ही विकसित भारत की आधारशिला है। समाज की भागीदारी से किए जाने वाले ऐसे प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होंगे।
सामाजिक उत्तरदायित्व का संकल्प दोहराया
चौहान ग्रुप फाउंडेशन ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, स्वरोजगार, कौशल विकास और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। फाउंडेशन का उद्देश्य केवल औद्योगिक विकास नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक सेवा और संवेदनशीलता पहुंचाना है।
समारोह के अंत में अतिथियों को स्मृति-चिन्ह और शॉल से सम्मानित किया गया। सभी आगंतुकों के लिए हाई-टी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का समापन पंचवटी परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु
इस आयोजन को उद्योग जगत और समाजसेवी संगठनों ने एक साथ विकास और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया।