हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

रायपुर। एक सजग नागरिक की सतर्कता से पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास बड़ी रेल दुर्घटना होने से बच गई। 22 मई को ट्रैक पर फिश प्लेट के बोल्ट निकले मिले थे। समय पर सूचना और रेल प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से संभावित हादसा टल गया। रायपुर रेल मंडल ने सूचना देने वाले टी. सूर्याराव को जनहित और रेल सुरक्षा के प्रति दिखाई गई सजगता के लिए सम्मानित किया।
क्या था मामला
22 मई को पावर हाउस रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर फिश प्लेट के बोल्ट निकले हुए दिखाई दिए। यह स्थिति बेहद खतरनाक थी। समय रहते सुधार नहीं होने पर किसी बड़े हादसे की आशंका थी। टी. सूर्याराव ने तत्काल इसकी सूचना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी को दी।
तुरंत रोकी गई ट्रेनें, हुआ सुधार
सूचना मिलते ही सीनियर डीसीएम त्रिवेदी ने प्लेटफॉर्म नंबर-2 से गुजरने वाली ट्रेनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी। रेलवे का तकनीकी दल तुरंत मौके पर पहुंचा और ट्रैक की मरम्मत व आवश्यक सुधार कार्य पूरा किया। सुरक्षा मानकों की पुष्टि के बाद ही ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू किया गया।
‘समय पर सूचना नहीं मिलती तो हो सकता था हादसा’
सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि यदि समय पर जानकारी नहीं मिलती तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। उन्होंने घटना की जानकारी रायपुर रेल मंडल के डीआरएम दयानंद को भी दी।
सम्मान समारोह में ये रहे मौजूद
रेल प्रशासन रायपुर ने टी. सूर्याराव को सम्मानित किया। इस मौके पर रेलवे वाणिज्यिक विभाग के निरीक्षक बाबूराव टाटा, कलिंगा समाज रायपुर के अध्यक्ष जगदीश्वर राव तथा विष्णु केमिकल भिलाई के वाइस प्रेसिडेंट एम.वी. राव विशेष रूप से उपस्थित रहे।