हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

कोरबा। जिले में मंगलवार को दो भीषण सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दूसरे हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों ने दम तोड़ दिया।
खोडरी मोड़ पर स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर –
पहला हादसा कुसमुंडा थाना क्षेत्र के खोडरी मोड़ के पास दोपहर करीब 3 बजे हुआ। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सरईसिंगार निवासी फूल सिंह (58 वर्ष) पिता दौलत सिंह, उनका बेटा नरसिंह सिंह (24 वर्ष) और रिश्तेदार यशवंत सिंह पिता स्व. कमल सिंह बाइक क्रमांक सीजी 12 बीजे 5644 पर सवार होकर गेवरा की ओर जा रहे थे।
विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 12 बीयू 2420 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फूल सिंह और नरसिंह सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल यशवंत सिंह को डायल-112 की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से सरईसिंगार में शोक पसर गया है।
सर्वमंगला में दो बाइकों की भिड़ंत, दो की मौत –
दूसरा हादसा सर्वमंगला चौकी क्षेत्र में शाम को हुआ। सर्वमंगला-कनवेरी मार्ग पर जोड़ा पुल के पास दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। एक बाइक पर तीन और दूसरी पर दो लोग सवार थे। हादसे में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान खम्हरिया लुटरा निवासी देवी प्रसाद निषाद और खिसोरा निवासी कोमल के रूप में हुई है। तीन अन्य घायलों का इलाज जारी है, जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।