हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

रायगढ़। जन्माष्टमी पर्व, झूला उत्सव और चक्रधर समारोह को देखते हुए रायगढ़ पुलिस ने सोमवार को सख्त कार्रवाई की। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन और एएसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में शहर के तीनों थानों की पुलिस ने भोर से ही गुंडा, निगरानी बदमाश और संदिग्धों के घरों पर दबिश दी।
नगर पुलिस अधीक्षक राहुल उईके के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने बदमाशों को घरों से लाकर पहले संबंधित थानों में और फिर चक्रधरनगर थाना परिसर में सामूहिक रूप से हाजिर कराया।

अब हर महीने देनी होगी हाजिरी
चक्रधरनगर थाना परिसर में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा और सीएसपी राहुल उईके ने हाजिर कराए गए बदमाशों से उनके रोजगार और जीवन-यापन के स्रोत की जानकारी ली और कड़ी फटकार लगाई। स्पष्ट चेतावनी दी गई कि अपराध से पूरी तरह दूर रहें, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी। अब सभी को हर महीने थाने में हाजिरी देनी होगी।
अभियान में कोतवाली के 16, चक्रधरनगर के 23 और जूटमिल के 19 सहित कुल 58 गुंडा/निगरानी बदमाशों को हाजिर कराया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा – रायगढ़ में कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। त्योहारों में खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।
