हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

डौंडी। जनपद पंचायत डौंडी की साधारण सभा में उठी मांग का असर दिखा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसुमकसा से स्थानांतरित की गई डॉ. आशी जैन को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बालोद ने पुनः कुसुमकसा में पदस्थ कर दिया है।
विदित हो कि 24 सितंबर को जनपद पंचायत कार्यालय डौंडी के सभागार में साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई थी। बैठक में कुसुमकसा क्षेत्र की जनपद सदस्य मंजू बैस ने प्रमुखता से मुद्दा उठाते हुए PHC कुसुमकसा में पदस्थ डॉ. आशी जैन के अन्यत्र स्थानांतरण पर आपत्ति जताई और उन्हें पुनः कुसुमकसा में पदस्थ करने की मांग की।
मांग का समर्थन करते हुए विधायक प्रतिनिधि ने दूरभाष पर जिला चिकित्सा अधिकारी से चर्चा की, जिस पर 10 दिनों के भीतर स्थानांतरण करने का आश्वासन मिला था।
आश्वासन के अनुरूप CMHO बालोद ने 29 सितंबर को आदेश जारी कर डॉ. आशी जैन को पुनः प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसुमकसा में पदस्थ कर दिया है। फैसले से क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष है।