हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दल्ली राजहरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री पूर्णचंद्र पाढ़ी (कोको जी) को राष्ट्रीय सचिव एवं ओडिशा का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
कोको जी की यह नियुक्ति उनके वर्षों के संघर्ष, अथक मेहनत, लगन, ईमानदारी और संगठन के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत ब्लॉक स्तर से की और अपनी मेहनत एवं नेतृत्व क्षमता के दम पर विधानसभा, प्रदेश संगठन तथा राष्ट्रीय स्तर तक अपनी एक अलग पहचान बनाई। राष्ट्रीय महासचिव के रूप में संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के बाद आज उन्हें राष्ट्रीय सचिव एवं ओडिशा प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना हम सभी युवाओं के लिए गर्व की बात है।

कोको जी ने हमेशा पद से बढ़कर संगठन को महत्व दिया है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, उन्होंने हर परिस्थिति में पूरी मजबूती और निडरता के साथ अपनी भूमिका निभाई है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उन्होंने जिस मुखरता, साहस और संघर्ष के साथ आवाज उठाई है, वह हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।
विशेष रूप से युवाओं के प्रति उनका जुड़ाव, युवाओं को आगे बढ़ाने की सोच, नए कार्यकर्ताओं को अवसर देने की भावना और संगठन के लिए दिन-रात मेहनत करने का उनका जज्बा उन्हें एक अलग पहचान देता है। उन्होंने हमेशा युवाओं को संघर्ष करने, जनता के बीच रहने और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।

मेरा मानना है कि यह नियुक्ति केवल एक व्यक्ति को मिली जिम्मेदारी नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, संघर्ष और निष्ठा का सम्मान है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि कोको जी अपने अनुभव, कुशल नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता से ओडिशा में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएंगे।