झीरम कांड में आज आएगा फैसला, NIA की स्पेशल कोर्ट सुनाएगी जजमेंट


जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले में आज NIA की स्पेशल कोर्ट फैसला सुनाएगी। दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था।

इस मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ अभियोजन चला था, जिनमें से एक आरोपी की मौत हो चुकी है। शेष आरोपियों के खिलाफ सुनवाई पूरी हुई है। अभियोजन पक्ष ने मुकदमे के दौरान 101 गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज कराए हैं। गवाहों के बयान और दस्तावेजी साक्ष्यों पर अंतिम बहस के बाद कोर्ट ने जजमेंट सुरक्षित रखा था।

गौरतलब है कि झीरम घाटी हमला छत्तीसगढ़ का सबसे चर्चित और संवेदनशील मामला है। 13 साल से न्याय का इंतजार कर रहे पीड़ित परिवारों सहित पूरे देश की नजर इस फैसले पर टिकी है। आज के फैसले से तय होगा कि कितने आरोपियों को दोषी ठहराया जाता है और कितनों को राहत मिलती है।