रिसाली निगम के पटरी पार क्षेत्र में 1.58 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन..


विधायक ललित चंद्राकर और महापौर शशि सिन्हा ने किया शुभारंभ

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली के पटरी पार क्षेत्र के तीन वार्डों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन मंगलवार को किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और महापौर शशि सिन्हा ने वार्ड 13 टंकी मरोदा, वार्ड 14 मरोदा कैंप और वार्ड 15 मौहारी मरोदा में कार्यों की शुरुआत की। तीनों वार्डों में कुल 1 करोड़ 58 लाख 63 हजार रुपये की लागत से नाली, सड़क, पुलिया और सामुदायिक भवन के कार्य कराए जाएंगे।

विधायक ललित चंद्राकर सबसे पहले मौहारी मरोदा पहुंचे। नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रिसाली निगम क्षेत्र के पटरी पार मरोदा और नेवई क्षेत्र में विकास कार्यों को सूचीबद्ध कर लगातार भूमिपूजन किया जा रहा है। पिछले एक माह से अंतिम छोर पुरैना से इसकी शुरुआत की गई है। क्षेत्रीय पार्षदों के प्रयास और नागरिकों की प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूरे किए जा रहे हैं। बहुत से विकास कार्य स्वीकृति की प्रक्रिया में हैं, स्वीकृति के बाद वे फिर से वार्डों का दौरा करेंगे।

महापौर शशि सिन्हा ने भी नागरिकों को संबोधित किया और निगम क्षेत्र में मिल रही मूलभूत सुविधाओं के लिए बधाई दी।

कहां कितना काम होगा –

  • वार्ड 13 टंकी मरोदा – 60.28 लाख रुपये से नाली निर्माण, सड़क और सौंदर्यीकरण कार्य।
  • वार्ड 14 मरोदा कैंप 51.10 लाख रुपये से नाली, पुलिया निर्माण, सड़क संधारण और सामुदायिक भवन।
  • वार्ड 15 मौहारी मरोदा 39.25 लाख रुपये से विभिन्न विकास कार्य।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद ईश्वरी साहू, सरिता देवांगन, विधि यादव, गजेंद्री कोठारी, ममता सिन्हा, धर्मेन्द्र भगत, सारिका साहू, मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनुपम साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।