प्लेट मिल ने बनाया रोड डिस्पैच का नया रिकॉर्ड, एक दिन में 1526 टन प्लेट्स रवाना


भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल ने फिनिश्ड प्लेट्स के रोड डिस्पैच में नया दैनिक रिकॉर्ड बनाया है। डिस्पैच सेक्शन की टीम ने एक दिन में 49 ट्रॉलियों से 1526 टन प्लेट्स का डिस्पैच कर उपलब्धि हासिल की।

इससे पहले 16 अगस्त 2026 को 40 ट्रॉलियों से 1246 टन डिस्पैच का रिकॉर्ड था। नई उपलब्धि में पिछले रिकॉर्ड से 9 ट्रॉली और 280 टन अधिक माल भेजा गया।

प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता डिस्पैच, ऑपरेशन, लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्टर और क्रेन-हैंडलिंग टीम के बेहतर समन्वय और सामूहिक प्रयास से संभव हुई है। यह रिकॉर्ड प्रेषण दक्षता में नया मानदंड है।