BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, छत्तीसगढ़ को मिली अहम जिम्मेदारी


रूप कुमारी चौधरी बनीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, दीपक महस्के बने सोशल मीडिया संयोजक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। नई टीम में संगठन के साथ-साथ सोशल मीडिया और डिजिटल नेटवर्क पर खास फोकस किया गया है। छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश भाजपा संगठन को बड़ी मजबूती मिली है।

छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी
नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ की रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं बिलासपुर से आने वाले दीपक महस्के को भाजपा का राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।

दोनों नियुक्तियों को प्रदेश भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। संगठन का मानना है कि इससे छत्तीसगढ़ की सक्रियता राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।

नई टीम में ये चेहरे शामिल
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में कई दिग्गज नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय टीम में विनोद तावड़े, सुनील बंसल और स्मृति ईरानी समेत कई नेताओं को महामंत्री का पद दिया गया है।

नई टीम में संगठनात्मक विस्तार के साथ डिजिटल मोर्चे को भी प्राथमिकता दी गई है, जिसके तहत सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्रचार को और धार देने की तैयारी है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि नई टीम 2026 के आगामी चुनावी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।