आर्टकॉम, रिटायर्ड फौजी और NHAI ने मिलकर किया 15 पीपल के पौधों का रोपण


‘हर आँगन एक पेड़’ अभियान के तहत वृक्षारोपण, रिटायर्ड फौजियों को भेंट की गई “शब्द संग्राम” पुस्तक

भिलाई। छत्तीसगढ़ की कला एवं प्रकृति के प्रति समर्पित संस्था आर्टकॉम ने रविवार को ‘हर आँगन एक पेड़’ अभियान के तहत 15 देवतुल्य पीपल के पौधों का रोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक बृजमोहन उपाध्याय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस पुनीत कार्य में सेवा निवृत्त फौजियों और NHAI की टीम ने संयुक्त रूप से भागीदारी की। आर्टकॉम ने हमेशा की तरह पौधरोपण कर इन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी NHAI की टीम को सौंपी।

पीपल को कहा गया मातृ वृक्ष
संस्था संचालक निशु पाण्डेय ने बताया कि पीपल के वृक्ष को मातृ वृक्ष माना गया है। पुराने समय में हर चौक-चौराहे पर यह वृक्ष लगाए जाते थे। इसका सबसे बड़ा कारण था हाट-बाजार, जहां भीड़ जुटती थी और वह गांव आर्थिक रूप से समृद्ध होता था। आज भी जहां-जहां पीपल का वृक्ष लगा है, वह क्षेत्र आर्थिक रूप से संपन्न दिखाई देता है। अर्थात पीपल के वृक्ष में लोगों को एकजुट करने की शक्ति होती है।

रिटायर्ड फौजियों को भेंट की पुस्तक
वृक्षारोपण के पश्चात हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा संस्था संचालक निशु पाण्डेय द्वारा लिखी पुस्तक “शब्द संग्राम” देश के रिटायर्ड फौजियों को भेंट की गई।

कार्यक्रम में पवन निषाद अध्यक्ष पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़, जय राम शर्मा, लखन लाल साहू, विशाल कुमार, रवि कांत यादव, सत्यनारायण, तारकेश्वर सिंह, एस बी सिंह, रमेश सिंह उपस्थित रहे।

NHAI की टीम से सतीश कुमार, रघुवरन, अमित कुमार शामिल हुए।

आर्टकॉम से करमजीत सिंह, शारदा गुप्ता, गुरनाम सिंह, बंट्टी नाहर, रविन्द्र देवांगन, रजनीकांत अग्रवाल, मदन सेन, सी पी सिंह, श्रीनिवास मिश्रा, शिव शंकर मिश्रा, भास्कर तिवारी, डाकेश्वर परघनिया, सुभाष शर्मा, श्रीराम और संस्था संचालक निशु पाण्डेय उपस्थित थे।