हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों को लेकर सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने स्थिति स्पष्ट की है।दिनांक 18.10.2026 को जारी विज्ञप्ति में प्रबंधन ने कहा है कि बीएसपी को बेचने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित तथा कुछ प्रिंट मीडिया में प्रकाशित खबरें पूरी तरह असत्य एवं भ्रामक हैं।
प्रबंधन ने बताया कि इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों का खंडन किया है। वहीं प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक इकाई ने भी इन खबरों को फेक बताया है। बीएसपी प्रबंधन ने सभी कार्मिकों, हितधारकों और आम जनता से अपील की है कि ऐसी भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और न ही इन्हें आगे प्रसारित करें। किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले आधिकारिक एवं प्रमाणित स्रोतों से पुष्टि अवश्य करें।
सेल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की अभिन्न इकाई के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र देश के इस्पात क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने और राष्ट्र के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है।