राजनांदगांव में पुलिस स्मृति दिवस पर 154 शहीदों को श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का सम्मान


राजनांदगांव। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस ने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई लक्ष्य शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया।

इस दौरान शहीद परिवारों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग ने कहा कि शहीदों का त्याग सदैव अविस्मरणीय रहेगा और उनका बलिदान हर जवान के लिए प्रेरणास्रोत है। राजनांदगांव पुलिस शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए जनसेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव समर्पित रहेगी।