हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध ऑक्टोपस बार में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते बार के साथ-साथ आसपास की दुकानों और खड़े वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर विभाग की टीमों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि कुछ स्थानों पर देर रात तक आग की लपटें उठती रहीं।
आग की चपेट में आने से कई दोपहिया वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। बार के आसपास स्थित दुकानों में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
नुकसान का आकलन जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
आग लगने के कारणों की जांच शुरू
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की संभावनाओं की पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल इलाके में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।