हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने टीवी होस्ट शेफाली बग्गा को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। वह बुधवार को रायपुर स्थित ED दफ्तर पहुंचीं।
सूत्रों के अनुसार पिछले 3 घंटे से उनसे लगातार पूछताछ जारी है। मंगलवार को भी उनसे करीब 5 घंटे तक पूछताछ की गई थी।
क्या हैं आरोप
ED की जांच में शेफाली बग्गा पर विदेश से संचालित बेटिंग ऐप्स का प्रचार करने और टेलीग्राम चैनल संचालन के आरोप हैं। एजेंसी को इस संबंध में कुछ सबूत भी मिले हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि शेफाली के महादेव ऐप से जुड़े आरोपी खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से करीबी संबंध हैं। इसी एंगल पर ED उनसे सवाल कर रही है।
हवाला और ऑनलाइन नेटवर्क पर फोकस
ED इस पूरे मामले को हवाला लेनदेन और ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से जोड़कर देख रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रमोशन के बदले किस तरह फंडिंग हुई और पैसों का लेनदेन किन-किन चैनलों से हुआ।
महादेव ऐप मामले में ED पहले भी कई सेलिब्रिटी, इन्फ्लुएंसर और प्रमोटरों से पूछताछ कर चुकी है। शेफाली बग्गा से पूछताछ में मिले बयान और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।