हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

राजनांदगांव। ग्राम भोथीपार खुर्द (नया) स्थित राजाराम मेझ प्रोडक्ट कंपनी के डेक्सट्रोज विभाग में 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले अंकालू राम साहू 60 वर्ष पूर्ण करने पर शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर कंपनी के सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
40 साल तक निभाया दायित्व
अंकालू राम साहू वर्ष 1986 से 2026 तक कंपनी के डेक्सट्रोज विभाग में कार्यरत थे। अपनी मेहनत, ईमानदारी और मिलनसार व्यवहार के कारण वे सभी कर्मचारियों के बीच लोकप्रिय थे। सेवानिवृत्ति के अवसर पर सहकर्मियों ने उन्हें श्रीफल, प्रतीक चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

सहकर्मियों ने किया याद
विदाई समारोह में बोलते हुए कर्मचारियों ने कहा कि अंकालू राम साहू ने चार दशकों तक पूरी निष्ठा से काम किया। उनका व्यवहार सभी के साथ मधुर रहा और वे हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहते थे।
उपस्थित रहे
विदाई समारोह में योगेन्द्र दास वैष्णव, अध्यक्ष राष्ट्रीय ग्लुकोज स्टार्च केमिकल मजदूर संघ, टाइम कीपर मूलचंद साहू, इंचार्ज पीलू साहू, फोरमेन रूपेश साहू, फिटर पालक यादव, खेमलाल निषाद, तेनसिंह यादव, धनेश्वर साहू, हीरा साहू, हुकुम, भागवत वर्मा, युवराज पटेल, लीलाराम पटेल, विमल साहू, लोरी यादव, उत्तम साहू सहित कंपनी के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी ने एकजुट होकर सेवानिवृत्त कर्मचारी के स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की।
