हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख का WhatsApp अकाउंट हैक हो गया है। खूबचंद पारख ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
जानकारी के मुताबिक उनके WhatsApp नंबर से उनके सभी संपर्कों को शादी के निमंत्रण कार्ड के नाम पर एक APK फाइल भेजी जा रही है। साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार यह साइबर ठगी का नया तरीका है। जैसे ही यूजर शादी का कार्ड समझकर APK फाइल पर क्लिक कर उसे इंस्टॉल करता है, हैकर्स के द्वारा बनाया गया संदिग्ध ऐप मोबाइल में इंस्टॉल हो जाता है। इससे मोबाइल का पूरा डेटा, बैंकिंग डिटेल, OTP, फोटो और निजी चैट हैकर्स तक पहुंच सकती है।
अपील – शादी का कार्ड समझकर डाउनलोड न करें
खूबचंद पारख ने लोगों से अपील की है कि उनके नंबर से यदि शादी के निमंत्रण या अन्य किसी बहाने से APK फाइल प्राप्त होती है तो उसे डाउनलोड या इंस्टॉल बिल्कुल न करें और न ही उसे आगे किसी अन्य व्यक्ति को फॉरवर्ड करें। तुरंत डिलीट कर दें।
संपर्कों में हड़कंप
WhatsApp हैक होने की खबर के बाद उनके संपर्क में रहने वाले कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच चिंता की स्थिति है। कई लोगों ने बताया कि उन्हें भी उक्त नंबर से फाइल प्राप्त हुई है।
साइबर सुरक्षा पर सवाल
एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता का WhatsApp हैक होने से साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। लोगों ने पुलिस और साइबर सेल से तत्काल कार्रवाई कर हैकिंग के स्रोत का पता लगाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।