पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मिला सोमनी प्रतिनिधिमंडल


विकास कार्यों पर हुई चर्चा, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से बुधवार को सोमनी क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा तिवारी और पूर्व मंडल अध्यक्ष लीलाधर साहू की अगुवाई में ग्राम पंचायत सोमनी के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान विकास कार्यों सहित क्षेत्र के जरूरी मसलों पर चर्चा हुई।

डॉ. रमन सिंह ने सभी को आशीर्वाद देते हुए सोमनी के सर्वांगीण विकास में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का पुष्पगुच्छ से आत्मीय अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान कृष्णा तिवारी, लीलाधर साहू, ग्राम सरपंच श्रीमती नीलिमा शिवा साहू, प्रताप नागवंशी और युवा नेता देवेंद्र कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।