हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को श्रुति मंडल समिति के तत्वावधान में पाक्षिक सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. नरेंद्र देव वर्मा प्रेक्षागृह (परिसर क्रमांक-2) में आयोजित यह कार्यक्रम पद्मभूषण पं. राजन मिश्र को श्रद्धांजलि सहित सादर समर्पित रहा।। कार्यक्रम में कलाकारों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को सुरों और तालों के माध्यम से प्रस्तुत किया।। तबला त्रयी की पहली प्रस्तुति से लेकर शास्त्रीय गायन की अंतिम प्रस्तुति तक संगीत की विविधता और साधना का सुंदर संगम देखने को मिला।।
तबला त्रयी ने पेशकार, कायदा और रेला से सजाई प्रस्तुति कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति में तबला त्रयी के अंतर्गत गौरव पटेल, मयूर विश्वकर्मा एवं विवेक यादव ने तीन ताल में पेशकार, कायदा, रेला और टुकड़ों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।। लहरा पर प्रांजल रावत ने सहयोग किया।। तीनों कलाकारों की तालबद्ध प्रस्तुति में तबला वादन की तकनीकी बारीकियों और लयकारी का सुंदर समन्वय देखने को मिला।।

भीमपलासी और छाया नट की बंदिशों से सजी शास्त्रीय गायन प्रस्तुति कार्यक्रम की अंतिम सांगीतिक प्रस्तुति में गायन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. लिकेश्वर वर्मा ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। उन्होंने राग भीमपलासी में विलंबित एकताल तथा राग छाया नट में द्रुत ख्याल तीनताल की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को शास्त्रीय संगीत की सुरमयी अनुभूति कराई।। हारमोनियम पर गायन विभाग के सहायक प्राध्यापक जगदेव नेताम, तबले पर डॉ. शिवनारायण मौरे तथा तानपुरा पर नेल्सन डैमारी एवं न्यूजम नर्जरी ने सहयोग दिया।।
फिट इंडिया विजेताओं को प्रमाण पत्र, कलाकारों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान फिट इंडिया कैंपेन के अंतर्गत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।। साथ ही पद्मभूषण पं. राजन मिश्र के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके संगीत योगदान का स्मरण किया गया।।कार्यक्रम का मंच संचालन झरना सिन्हा एवं कुमकुम मिश्रा ने किया।। श्रुति मंडल समिति के इस आयोजन में संगीत, कला, खेल और श्रद्धांजलि का समावेश देखने को मिला।।