हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं भूतपूर्व कर्मचारियों के सहयोग से शुक्रवार 30 अक्टूबर को शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम बढ़ईटोला के स्कूली बच्चों को निःशुल्क टी-शर्ट एवं लोअर वितरित किए गए।। ग्राम बढ़ईटोला के सरपंच एवं पूर्व सैनिक योगेश वर्मा और पंचों की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में सैनिक गुनेश्वर वर्मा पिता धन्नालाल वर्मा, सैनिक यूकेश वर्मा पिता पुलश वर्मा, सैनिक तुलेश्वर यादव पिता रामसुख यादव तथा बीएसपी के पूर्व कर्मचारी दौलत राम वर्मा ने विशेष सहयोग प्रदान किया।। इस पहल से विद्यालय के बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।। गांव में सभी सहयोगकर्ताओं के इस सामाजिक योगदान की सराहना की जा रही है।।
बच्चों को दिया देश सेवा का संदेश
इस अवसर पर सहयोगकर्ताओं ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता प्राप्त करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है।। सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करें।। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप लोगों को भी आगे चलकर देश की सेवा करनी है और अपने परिवार, गांव तथा क्षेत्र का नाम रोशन करना है।। देश सेवा का जज्बा और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना बचपन से ही विकसित होनी चाहिए।।

ग्रामीणों ने की पहल की सराहना
सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं बीएसपी कर्मचारी द्वारा मिलकर किए गए इस सहयोग को गांव में सामाजिक एकता, आपसी सहभागिता और सेवा भावना की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।। इस दौरान गांव के प्रमुख पंचगण, विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।। विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। देश की सीमाओं पर सेवा देने वाले सैनिकों द्वारा गांव के बच्चों के भविष्य और शिक्षा के प्रति दिखाई गई यह संवेदनशीलता अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक संदेश दे रही है।।