नारी संगम सीजन-3 की ऐतिहासिक सफलता पर समीक्षा बैठक, मेंबर्स सम्मानित


2000 से अधिक महिलाओं की सहभागिता से गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

रायपुर। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा आयोजित “नारी संगम सीजन-3” की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में शंकर नगर स्थित विम्तारा भवन में समीक्षा बैठक एवं मेंबर्स सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन इंटरनेशनल ट्रेनर राजेश अग्रवाल ने किया। उन्होंने “लव यू जिंदगी” थीम पर आयोजित इस ट्रेनिंग की विभिन्न उपलब्धियों और भविष्य में इसे और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।

उल्लेखनीय है कि इस भव्य एवं प्रेरणादायक ट्रेनिंग में लगभग 300 संस्थाओं से 2000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम ने नया इतिहास रचते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।

बैठक के दौरान जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की जनरल बॉडी मीटिंग भी हुई। इसमें नारी संगम के बाद आयोजित होने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा प्रकल्पों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने आगामी आयोजनों को और भव्य बनाने के लिए सुझाव दिए।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सदस्यों एवं पीडीज को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की गई।

पूरे आयोजन में उत्साह और आपसी सौहार्द का माहौल रहा।

इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय मेंटर राजेश अग्रवाल, प्रेसिडेंट डॉ. धृति वैभव शर्मा, फाउंडर प्रेसिडेंट लीना वाढेर, चैप्टर कन्वेनर रूपाली दुबे, चैप्टर इंचार्ज आंचल पंजवानी, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जया अरोड़ा, समस्त पास्ट प्रेसिडेंट्स और जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की पूरी टीम को दिया गया।