हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

राजनांदगांव। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) छत्तीसगढ़ के वित्तीय सहयोग से संस्था प्रतिभा महिला एवं बाल विकास समिति, राजनांदगांव द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सोमनी में गरीब महिला को स्वरोजगार के लिए मुवेबल कार्ट प्रदान किया गया।
ग्राम सोमनी के विद्या स्वयं सहायता समूह की महिला अनोखी बाई को यह चलित ठेला निशुल्क दिया गया है। नाबार्ड द्वारा प्रायोजित मुवेबल कार्ट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और उद्यमियों को आजीविका एवं स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से छोटे कारोबारियों के उत्पादों की पहुंच बाजारों तक बढ़ती है और उनकी आय में वृद्धि होती है।

किराए के कार्ट से मिली मुक्ति
अनोखी बाई के पास पहले अपना कोई कार्ट नहीं था। वह किराए के ठेले पर अंडा और फास्ट फूड का व्यवसाय करती थीं। नाबार्ड द्वारा प्रतिभा महिला एवं बाल विकास समिति के माध्यम से उन्हें बेहतरीन गुणवत्ता का मुवेबल कार्ट के साथ-साथ स्टार्टअप किट भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई है।
विद्या स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने खुशी जताते हुए कहा कि नाबार्ड की इस पहल से उन्हें स्थायी व्यापार मंच मिला है जिससे बिक्री बढ़ेगी और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

सीजीएम ने किया उद्घाटन
ग्राम सोमनी में मुवेबल कार्ट का उद्घाटन 7 जुलाई को नाबार्ड छत्तीसगढ़ के मुख्य महाप्रबंधक डी.के. गवली के करकमलों से किया गया।
उद्घाटन समारोह में नाबार्ड छत्तीसगढ़ के सहायक प्रबंधक अनंत शिंदे, नाबार्ड राजनांदगांव के जिला विकास प्रबंधक मनोज कुमार नायक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुधीर सोनी, प्रतिभा महिला एवं बाल विकास समिति के अध्यक्ष एकलव्य तिवारी, संस्था जनकल्याण सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह और विद्या स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।