हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र के देवभूमि लेआउट में जमीन के हिसाब-किताब की बैठक खून से सन गई। पुराने झगड़े में गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे और चाकू चल गए। हमले में एक युवक की हालत गंभीर है जिसे रायपुर रेफर करना पड़ा।
पुलिस के अनुसार 25 जुलाई को दोनों पक्ष हिसाब-किताब निपटाने देवभूमि लेआउट पहुंचे थे। बात बिगड़ी तो आरोपियों ने जानलेवा हमला बोल दिया।
एफआईआर में ये नाम
शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने राजेश सिंह, अशोक सिंह, विक्की सिंह, विजय मेमन समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है।
हमले में नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत बिगड़ने पर मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया। इस मारपीट में शिकायतकर्ता और रूपेश यादव को भी चोटें आई हैं।

आरोपि
2 पकड़े गए, मुख्य आरोपी फरार
पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का मुख्य आरोपी बताया जा रहा राजेश सिंह अभी फरार है। पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
जानकारी के मुताबिक राजेश सिंह आपराधिक बैकग्राउंड वाला है। उसके खिलाफ पहले से मारपीट और अवैध शराब के कई प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस का बयान
मोहन नगर पुलिस का कहना है, “मामले को गंभीरता से लिया गया है। जांच तेज कर दी गई है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”
दिनदहाड़े हुई इस चाकूबाजी के बाद देवभूमि लेआउट इलाके में दहशत है। जमीन विवाद अब जानलेवा बन चुका है और पुलिस पर इसे जल्दी सुलझाने का दबाव है।