हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई स्थित फ्रेंड्स इंजीनियरिंग फैक्ट्री से मशीनरी लोहा चोरी करने वाले 2 आरोपियों को थाना जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 5 क्विंटल चोरी का सामान कीमत 30,000 रुपये बरामद किया गया है।
प्रार्थी रतन दास गुप्ता, निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 सितंबर की रात फैक्ट्री से मशीनरी सामान, नट-बोल्ट, टूल होल्डर, लोहे की प्लेट और रावत सहित 5 क्विंटल लोहा चोरी हो गया है। रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 710/2026 धारा 331(4), 305, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर संदेही सरवन साव उर्फ श्रवण साव (45 वर्ष) और सूरज साव (22 वर्ष), दोनों निवासी शारदा पारा छावनी से पूछताछ की गई। दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया और चोरी की मसरूका बरामद कराई। दोनों को 30 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।