हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

रायपुर। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मंगलवार को यातायात सभागार, कालीबाड़ी में गणेश उत्सव समितियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की। बैठक में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में डीसीपी मध्य तारकेश्वर पटेल, पश्चिम रॉबिंसन गुरिया, नॉर्थ दीपमाला कश्यप, ट्रैफिक अर्चना झा और क्राइम स्मृतिक राजनाला सहित सभी जोन के एडिशनल डीसीपी, एसीपी ट्रैफिक उपस्थित रहे। शहर की करीब 50 समितियों के 100 से अधिक पदाधिकारी शामिल हुए।

पुलिस ने निर्देश दिया कि पंडाल सुरक्षित स्थान पर लगाएं, बिजली तार व ट्रांसफार्मर से दूरी रखें, फायर एक्सटिंग्विशर और सीसीटीवी अनिवार्य रखें। बड़े पंडालों में एंट्री-एग्जिट अलग, फर्स्ट एड बॉक्स, अस्पताल, थाना, फायर ब्रिगेड के नंबर प्रदर्शित करने को कहा गया।
समितियों को वालंटियर और महिला वालंटियर तैनात करने, भीड़ प्रबंधन, प्रसाद वितरण के लिए अलग स्थान, नशेड़ियों को प्रवेश न देने और विद्युत सुरक्षा पर ध्यान देने कहा गया। पार्किंग ऐसी हो कि मुख्य मार्ग बाधित न हो और इमरजेंसी वाहनों का रास्ता खुला रहे।
विसर्जन के लिए निर्धारित रूट, समय का पालन, सुप्रीम कोर्ट के नियमानुसार डीजे, हथियार व पटाखों पर प्रतिबंध और पुलिस निर्देशों के पालन की अपील की गई।