खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को दी जन्मदिन की बधाई


बेमेतरा/नई दृष्टि बिन्दु: प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री माननीय दयालदास बघेल के जन्म उत्सव पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर नई दृष्टि बिन्दु बेमेतरा के ब्यूरो चीफ आकाश रोहरा ने मंत्री जी से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया एवं उनके स्वस्थ, सुदीर्घ जीवन की कामना की।

बघेल ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के विकास के लिए सतत कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।