हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

बेमेतरा। मंगलवार 13 अक्टूबर, द वारक्राई मार्शल आर्ट्स एवं आत्मरक्षा अकादमी, बेमेतरा द्वारा तृतीय बेल्ट श्रेणी उन्नयन परीक्षा एवं ‘द वारक्राई गौरव पदक सम्मान समारोह–2026’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों का सम्मान करने के साथ-साथ उनके तकनीकी कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं आत्मरक्षा क्षमताओं को प्रोत्साहित किया गया।
42 खिलाड़ियों ने दी बेल्ट श्रेणी उन्नयन परीक्षा
कार्यक्रम के प्रथम चरण में आयोजित तृतीय बेल्ट श्रेणी उन्नयन परीक्षा में कुल 42 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 15 हरी पट्टी, 5 नारंगी पट्टी एवं 22 पीली पट्टी के खिलाड़ी शामिल रहे।
खिलाड़ियों का मूल्यांकन उनके तकनीकी कौशल, मार्शल आर्ट्स की विभिन्न विधाओं, शारीरिक क्षमता, अनुशासन एवं आत्मरक्षा कौशल के आधार पर किया गया। परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को समारोह के दौरान प्रमाण पत्र एवं संबंधित रंग की बेल्ट प्रदान की गईं।
बेल्ट श्रेणी उन्नयन परीक्षा के लिए भिलाई से सिहान अमल तालुकदार जी एवं श्रीनू जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रथम भारत–नेपाल खुली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 32 खिलाड़ियों ने जीते 52 पदक
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में प्रथम भारत–नेपाल खुली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता–2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वॉरक्राई अकादमी के खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में अकादमी के 32 खिलाड़ियों ने भाग लेकर कुल 52 पदक जीतकर बेमेतरा जिले का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 14 रजत एवं 33 कांस्य पदक हासिल किए।
यह शानदार उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन, समर्पण एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निम्नलिखित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे:
विशिष्ट अतिथि के रूप में:
सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
मार्शल आर्ट्स से विकसित होता है आत्मविश्वास एवं अनुशासन
अकादमी के निदेशक एवं मुख्य प्रशिक्षक सेंसई भानु प्रताप साहू ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, “मार्शल आर्ट्स केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास का सशक्त साधन है। नियमित अभ्यास, दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से खिलाड़ी न केवल खेल के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि जीवन की चुनौतियों का सामना भी आत्मविश्वास के साथ कर सकते हैं।”
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

बेल्ट श्रेणी उन्नयन परीक्षा में सफल खिलाड़ियों की सूची
हरी पट्टी प्राप्त करने वाले खिलाड़ी (15):
आयुषी साहू, श्रेया शर्मा, वसुंधरा शुक्ला, आस्था वर्मा, हरि राम, सर्वेश पोल, यशस्वी वर्मा, राजवीर वर्मा, रुद्र चौहान, अर्नब वर्मा, अरव सिन्हा, जियांशी देवांगन, भावी टंडन, दिव्यांशी पैकरा एवं अनाया शर्मा।
नारंगी पट्टी प्राप्त करने वाले खिलाड़ी (5):
देवांश देवांगन, काशवी वर्मा, वरुणी सिंह, भाग्यश्री वैष्णव एवं महम नायला कुरैशी।
पीली पट्टी प्राप्त करने वाले खिलाड़ी (22):
वार्तिका कश्यप, भौमिक जांगड़े, पुष्कर वर्मा, सिद्धि भूतड़ा, अर्पिता दीवान, एकता खांडे, राज्यवर्धन साहू, अविका बघेल, उदय साहू, श्रीयांश सिंह, विहान सिंह, सात्विक साहू, वैभवी मदिले, कान्हा बाल्मीक, प्रणव वर्मा, दीपा पटेल, शानवी गुप्ता, सार्थक गुप्ता, खुश खिलयानी, रुद्र राज सोनी, घनिष्ठ देवांगन एवं कोस्तोगी तिवारी।
खिलाड़ियों को मिली बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ
वॉरक्राई अकादमी के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर विवेक पोल, दीपक मेघवानी, भाग्यश्री पोल, डॉ. रमेश धनगर, शिल्पा राठी, धर्मेंद्र ढींगरा एवं नम्रता साहू सहित सभी अभिभावकों, सहयोगियों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के अंत में अकादमी की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सभी के सहयोग एवं सहभागिता से यह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।