हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई। भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के तत्वावधान में नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार को रिवेरा रिसोर्ट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के 7 विशेषज्ञ डॉक्टरों को समाज के प्रति उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा और मानवीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
‘डॉक्टर समाज को खुशहाल जीवन देते हैं’
समारोह की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने की। उन्होंने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल जीवन देने का दायित्व निभाते हैं। वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण सेवा में डॉक्टरों का योगदान प्रेरणादायी है। उनका सम्मान करना कृतज्ञता व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
इन चिकित्सकों का हुआ सम्मान
सम्मानित होने वाले डॉक्टरों में डॉ. श्रीरंजन राव रेडियोलॉजी, डॉ. सुमन राव नेफ्रोलॉजी, डॉ. असित नायक कार्डियो एण्ड एनेस्थीसिया, डॉ. सुषमा नायक पिडियाट्रिक्स, डॉ. स्मिता पटेल मेडिसीन, डॉ. यामिनी नायक और डॉ. अनय नायक शामिल हैं।

‘वरिष्ठजनों की सेवा मानवीय जिम्मेदारी’
सम्मानित चिकित्सकों ने महासंघ का आभार जताते हुए कहा कि वरिष्ठजनों की सेवा करना केवल दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि नवजात से वयोवृद्ध तक सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य और जीवन शैली जरूरी है। डॉक्टरों ने लोगों की समस्याओं पर परामर्श दिया और अच्छे पैरेन्टिंग के टिप्स भी साझा किए।
समारोह में जुटे गणमान्य नागरिक
इस अवसर पर दिनेश कुमार गुप्ता, लोचन प्रसाद नायक, कुसुम नायक, सुमन देवांगन, हिमांशु देवांगन, कल्पना देवांगन, देवी प्रसाद नायक, प्रताप नायक, दिलीप नायक, जयंती नायक, विमल वर्मा, भुवनेश्वर वर्मा, भास्कर वर्मा सहित महासंघ के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। सभी ने चिकित्सकों के उज्ज्वल जीवन की कामना की। समारोह का वातावरण आत्मीयता और कृतज्ञता से भरा रहा।