हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई/दुर्ग। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने बुधवार को “पिंक पेट्रोलिंग” अभियान की शुरुआत की। पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06 भिलाई से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर 14 विशेष पिंक पेट्रोलिंग टीमों को जिलेभर के लिए रवाना किया।
14 टीमें, 24×7 सतर्क
जिले के 13 थाना क्षेत्रों और 1 रक्षा टीम को मिलाकर कुल 14 पिंक पेट्रोलिंग टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में 4 महिला-पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और प्रत्येक टीम का नेतृत्व एक पीएसआई प्रभारी करेगा। ये टीमें महिला, छात्राओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के साथ भीड़भाड़ और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त करेंगी।

पिंक पेट्रोलिंग के प्रमुख काम

अधिकारी मौजूद रहे
इस अवसर पर एएसपी शहर सुखनंदन राठौर, एएसपी ग्रामीण मनीशंकर चंद्रा, एएसपी यातायात ऋचा मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर, सत्य प्रकाश तिवारी, डीएसपी भारती मरकाम और डीएसपी आकर्षि कश्यप सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। अभियान के समन्वय और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी डीएसपी भारती मरकाम और डीएसपी आकर्षि कश्यप को सौंपी गई है।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1091 या नजदीकी थाने को दें। पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।