हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। पर्यावरण संरक्षण और “हरित दुर्ग” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कदम संस्था द्वारा बुधवार को शहर में 51 पौधों का वृहद वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष प्रभु दयाल उजाला के व्यावसायिक परिसर के 50 वर्ष पूर्ण होने और संस्था के एक सदस्य के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
कदम संस्था जनवरी 2025 से अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से वृक्षारोपण अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे रोपे गए। साथ ही सभी पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।
महापौर ने की सराहना
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दुर्ग नगर पालिका निगम की महापौर एवं नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती अलका बागमार रहीं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण के दौर में इस तरह के जनसहभागिता आधारित अभियान समय की जरूरत हैं। महापौर ने कदम संस्था के निरंतर और अनुशासित प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए अधिक से अधिक लोगों से वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त उपवन मंडल अधिकारी अब्दुल वहिद खान, प्रसिद्ध समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा और डॉ. विजय कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने संस्था के अभियान की सराहना की।
कार्यक्रम में कदम संस्था के सभी सदस्यों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई और पौधे लगाए।
कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष प्रभु दयाल उजाला ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कदम संस्था आगे भी पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों को इसी निरंतरता के साथ आगे बढ़ाती रहेगी।