विश्व पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर स्वदेश लौटे खिलाड़ियों का दुर्ग स्टेशन में हुआ स्वागत


भिलाई। विश्व पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप दक्षिण आफ्रीका में आयोजित थी। इस चैम्पियनशिप में भारत से अंतर्राष्टÑीय खिलाड़ी जयदीप साहू, प्रियांक मिश्रा, अमान शुक्ला ने हिस्सा लिया। भारतीय टीम के साथ उनका कोच कृष्णा साहू भी दक्षिण आफ्रीका में 4 जुलाई से 12 जुलाई तक आयोजित विश्व स्तरीय एशिया-पेसिफिक अंतर्राष्टÑीय महिला एवं पुरुष पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी प्रियांक मिश्रा ने पहली बार अंतर्राष्टÑीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए उन्होंने स्वर्ण एवं कांस्य दोनों पदक जीताकर देश का नाम विश्व पटल पर गौराविंत किया।

इसी तरह जयदीप साहू, अमान शुक्ला ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की ­ोली स्वर्ण पदक से भर दिया। विश्व पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उनकी भारत वापसी हुई। आज शाम दुर्ग रेलवे स्टेशन में खिलाड़ी और पॉवर लिफ्टिंग कोच कृष्णा साहू का भिलाई दुर्ग के खेल प्रेमियों ने बाजे-गाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। फूलमालाओं से खिलाड़ी और कोच को खेल प्रेमियों ने लाद दिया।

पॉवर लिफ्टिंग के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक जी सुरेश बाबे, इन्द्रजीत सिंह छोटू और सीजीपीएलए के अध्यक्ष कैलाश जैन बरमेचा ने बधाई दी। खिलाड़ियों ने सभी पदाधिकारियों को मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। खिलाड़ियों ने बिलासपुर के सहयोगियों एवं विशेषकर छग शासन का भी आर्थिक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। प्रियांक मिश्रा, जयदीप साहू और अमान शुक्ला ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय भारतीय टीम के कोच कृष्णा साहू को देते हुए बताया कि उन्होंने हमें निरंतर प्रेरणा दी। प्रियांक मिश्रा ने भी अपने निजी कोच आसिफ अली व भारतीय टीम के कोच कृष्णा साहू का आभार व्यक्त किया है।