हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

खैरागढ : खैरागढ़ रियासत के राजा, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रथम प्रदेशअध्यक्ष, लोकप्रिय जननेता, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर दुर्गा चौक सिविल लाइन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज की उपस्थिति में।।
जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने वाले संवेदनशील जनसेवक थे राजा देवव्रत सिंह : यशोदा निलांबर वर्मा विधायक
इस अवसर पर विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने स्व. देवव्रत सिंह को याद करते हुए कहा कि वे केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने वाले संवेदनशील नेता थे।। उन्होंने कहा कि स्व.देवव्रत सिंह का राजनीतिक जीवन आज भी जनप्रतिनिधियों के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणादायी है।। वे दूरदर्शी सोच सरल स्वभाव और जनता के प्रति समर्पण के लिए सदैव याद किए जाएंगे।। विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि एक राजा की अपने प्रजा के प्रति जो जिम्मेदारी होती है,स्व. देवव्रत सिंह ने उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया।।। उन्होंने खैरागढ़ अंचल के विकास, शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक समरसता के लिए जो योगदान दिया वह आज भी लोगों के दिलों में जीवंत है। उनके द्वारा स्थापित जनसेवा की परंपरा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने कहा कि स्व. देवव्रत सिंह ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और हमेशा जनता के हितों को सर्वोपरि रखा।।उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली ने खैरागढ़ की राजनीति को नई दिशा देने का काम किया।।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने स्व. देवव्रत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।। इस दौरान नीलाम्बर वर्मा, दीपक देवांगन, संदीप सिरमौर, किशन रजक, पुरन सारथी, सूर्यकान्त यादव, महेश यादव, गुलशन तिवारी, अनिमेष सिंह, वासु सिंह, लक्ष्मी सिरमौर, विनोद सिन्हा, हरिदर्शन डीमर, संतोष वर्मा, कोमल वर्मा, अशोक साहू, डोमार वर्मा, रतन सिंघी सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।।