भिलाई में स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर बैठक आयोजित


भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला भिलाई के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने हेतु पश्चिम मंडल की बैठक सेक्टर 6 कालीबाड़ी में रखी गई !!!

बैठक मे जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम जिला संयोजक पूनम शुक्ला जी, जिला उपाध्यक्ष एवं सहसंयोजक मनोज तिवारी जी, भारती साहू जी एवं जिला मंत्री रश्मि सिंह जी,पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी जी, कांति वर्मा जी, पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी जी, मंडल कार्यक्रम संयोजक रामू राव जी ,सहसंयोजक तारीक खान जी , सोनाली शिंगने जी एवं मंडल के पदाधिकारी एवं सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ…

मंच का संचालन कार्यक्रम सहसंयोजक तारीक खान जी एवं आभार प्रदर्शन सहसंयोजक सोनाली जी ने किया …
हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर सहसंयोजक मनोज तिवारी जी ने विस्तृत रूप से मंडल में कार्यक्रम को लेकर अपनी बात रखी कार्यक्रम की संयोजक पूनम शुक्ला जी ने कार्यक्रम को निचले स्तर पर हर वार्ड में सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया