हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

निजी कंपनी की बाउंड्रीवाल पर 1.59 करोड़ के टेंडर और वार्ड 12 में बनी सड़क को तोड़कर फिर बनाने के प्रस्ताव पर उठे सवाल
जामुल। भारतीय जनता पार्टी जामुल मंडल अध्यक्ष प्रशांत (बंटी) गुप्ता के निर्देशानुसार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के मार्गदर्शन में भाजयुमो अध्यक्ष यशवंत राजपूत के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) जामुल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शासन की राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए अनावश्यक टेंडरों को निरस्त करने और निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
भाजयुमो का आरोप है कि नगर पालिका परिषद जामुल में एक निजी संस्था एसीसी सीमेंट कंपनी की पहले से निर्मित बाउंड्रीवाल पर पेंटिंग एवं सौंदर्यीकरण के नाम पर लगभग 1 करोड़ 59 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि यह आखिर किस जनहित और औचित्य के तहत किया जा रहा है।
ज्ञापन में वार्ड क्रमांक 12 में पहले से निर्मित पेवर ब्लॉक सड़क को हटाकर पुनः सीसी रोड बनाने के प्रस्ताव पर भी सवाल खड़े किए गए। भाजयुमो ने कहा कि जनता का पैसा जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए है, किसी निजी कंपनी की संपत्ति के सौंदर्यीकरण के लिए नहीं।यशवंत राजपूत ने कहा कि शासन की राशि का दुरुपयोग कर जनता के टैक्स का पैसा अनावश्यक कार्यों में खर्च करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने इन सभी कार्यों की निष्पक्ष जांच कर अनावश्यक टेंडर निरस्त करने की मांग की।ज्ञापन सौंपने के दौरान महामंत्री अनूप राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।