हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

रायपुर। काले कारोबार और ब्लैकमेलिंग के आरोपों में घिरे होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 4 दिन पहले बिलासपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अब दंपती पर रायपुर के तेलीबांधा थाने में एक और FIR दर्ज हुई है। इस बार मामला नगर निगम की सरकारी सील तोड़कर होटल की संपत्ति पर जबरन कब्जा करने का है।
आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने दीपक टंडन, बरखा टंडन और उनके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 8 गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता सरिता बाजपेयी के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2021 में अपनी संपत्ति होटल और बैंक्वेट हॉल चलाने के लिए दीपक टंडन को लीज पर दी थी, जहां ‘होटल बेलाकासा श्री’ संचालित हो रहा था। लीज की अवधि 2024 में खत्म हो गई थी, जिसे आपसी सहमति से दो बार 11-11 महीने के लिए बढ़ाया गया था। अंतिम लीज 7 अप्रैल 2026 को समाप्त हो गई।
आरोप है कि पिछले करीब एक साल से किराया नहीं दिया जा रहा था और प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं होने के कारण नगर निगम ने 18 अगस्त 2026 को होटल को सील कर दिया था।
शिकायत में बताया गया कि 23 अगस्त को जब सरिता संपत्ति का कब्जा लेने पहुंचीं, तो बरखा टंडन, दीपक टंडन और उनके कर्मचारी नगर निगम की सील तोड़कर अंदर मौजूद थे। शिकायत पर निगम ने संपत्ति को दोबारा सील कर दिया। इसके बाद 30 सितंबर को चाबी सौंपने पर बातचीत हुई और 26 अक्टूबर को नगर निगम जोन-10 के कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में सील खोलकर पंचनामा बनाया।
आरोप है कि 27 अक्टूबर को जब सरिता अपने साथी के साथ होटल पहुंचीं, तो दंपती और उनके साथियों ने मेन गेट सहित अंदर के ताले तोड़ दिए और जबरन अंदर घुस गए। पीड़िता ने अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

8 धाराओं में केस दर्ज
तेलीबांधा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 126(2), 296, 3(5), 324(4), 329(4), 331(2), 331(5) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि दीपक टंडन को 6 नवंबर को बिलासपुर की सिरगिट्टी पुलिस ने AI से तस्वीरों में छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है। रायपुर में दर्ज हुई नई FIR से उसकी मुश्किलें और बढ़ना तय माना जा रहा है।