हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक), रायपुर के बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए अशासकीय व्यक्तियों की कमेटी बनाई गई है। इसमें श्री केदार नाथ गुप्ता को अध्यक्ष और जगदलपुर निवासी श्री शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष नामांकित किया गया है। पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ श्री रमेश कुमार शर्मा ने आज इसका आदेश (क्रमांक/निर्वाचन/न.क्र.-02/2026/4726) जारी किया।
आदेश के मुताबिक श्री केदार नाथ गुप्ता को कार्यालयीन आदेश दिनांक 21 मई 2025 से अपेक्स बैंक के बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए पहले ही प्राधिकृत किया गया था। छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 की धारा 49(8) और छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी नियम 1962 के नियम 43-ख के उपनियम (3) के तहत बनी छानबीन समिति की बैठक 02 नवम्बर 2026 को हुई। इसमें श्री शिव नारायण पाण्डेय को सदस्य नामांकित करने की अनुशंसा की गई।
इसी अनुशंसा के आधार पर पहले वाले आदेश में संशोधन किया गया। अब धारा 49(8) के तहत अगले आदेश तक यह कमेटी अपेक्स बैंक के बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करेगी। श्री शिव नारायण पाण्डेय जगदलपुर के शिव मंदिर वार्ड के निवासी हैं। उनके उपाध्यक्ष बनने पर सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
