हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने का मुद्दा सामने आया है। भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अली हुसैन सिद्दीकी ने जिला निर्वाचन अधिकारी, दुर्ग को पत्र लिखकर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर EPIC (मतदाता पहचान पत्र) नंबर जारी करने की मांग की है।
पत्र में बताया गया है कि 20 अक्टूबर 2026 के बाद भारत निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर 1 अक्टूबर 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं, लेकिन इन आवेदनों पर अब तक EPIC नंबर जारी नहीं हो रहे हैं।
अली हुसैन सिद्दीकी ने आशंका जताई है कि EPIC नंबर जारी नहीं होने के कारण इन युवाओं के नाम नगर निगम चुनाव की मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाएंगे। इससे हजारों की संख्या में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा आगामी निगम चुनाव में अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं।
उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि 21 अक्टूबर 2026 से अब तक निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र EPIC नंबर जारी करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र युवा मतदाताओं के नाम नगर निगम चुनाव की मतदाता सूची में शामिल हो सकें।
पत्र के माध्यम से भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी ने युवा मतदाताओं के मताधिकार को सुरक्षित रखने के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
आवेदक:
अली हुसैन सिद्दीकी
सचिव, भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी
