नाबालिग बेटे को बाइक देने पर पिता को भी सजा, पुत्र को 5 साल की सजा – दुर्ग कोर्ट का अहम फैसला


भिलाई। बिना लाइसेंस मोटरसाइकिल चलाने देने पर दुर्ग सत्र न्यायालय ने पिता को भी दोषी ठहराया है। 4 अगस्त 2025 को इंदु आईटी स्कूल कोहका के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक्टिवा चालक शादान अली की मौत और पीछे बैठे उत्तम पांडेय के घायल होने के मामले में कोर्ट ने 31 अक्टूबर को फैसला सुनाया।

पुलिस चौकी स्मृतिनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 1025/2025 के तहत हुई विवेचना में सामने आया था कि मोहित कुमार बघेल (19) के पास वैध लाइसेंस नहीं था और बाइक उसके पिता मोहन लाल बघेल ने चलाने को दी थी।

कोर्ट ने सुनाई सजा

1. पुत्र मोहित कुमार बघेल को –

  • BNS धारा 105(2) में 5 साल सश्रम कारावास व 1000 जुर्माना
  • धारा 110(2) में 3 साल सश्रम कारावास व 1000 जुर्माना
  • मोटरयान अधिनियम धारा 184 में 10 माह कारावास व 3000 जुर्माना
  • धारा 3/181 में 3 माह कारावास व 5000 जुर्माना

2. पिता मोहन लाल बघेल (54) को –
मोटरयान अधिनियम धारा 5/180 के तहत 3 माह साधारण कारावास और 5000 रुपये अर्थदंड। जुर्माना न देने पर 7 दिन अतिरिक्त सजा।

दोनों आरोपी भाटापारा कुरुद, चौकी जामुल क्षेत्र के निवासी हैं। प्रकरण में लोक अभियोजक द्रोण ठाकुर ने प्रभावी पैरवी की।

दुर्ग पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि नाबालिगों को वाहन न दें और वाहन देने से पहले लाइसेंस की जांच जरूर करें।