पुनः दोबारा नियुक्त हुई : महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर आरती रिंकू महोबिया को दोबारा मिली जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई


(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
पुनः जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई आरती रिंकू महोबिया को।। आरती रिंकू महोबिया को जिला महिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के अध्यक्ष पद पर दोबारा नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।। पुनः जिम्मेदारी मिलने पर विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, विधायक प्रतिनिधि मनरखन देवांगन , डॉ श्रुति यसेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष दिपक देवांगन एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता मनोहर सेन , पूरन सारथी, जिला सचिव जितेंद्र सिंह गौर, महामंत्री शहर कांग्रेस कमेटी एवं विधायक प्रतिनिधि यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, नरेन्द्र सेन सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।।

पुनः जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद आरती रिंकू महोबिया ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर दोबारा विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी।।साथ ही जिले में महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा महिलाओं के अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

दोबारा नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला महिला कांग्रेस संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगा।।