Skip to content
  • राज्य
  • देश-दुनिया
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई-पेपर

हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Nayi DrishtibinduNayi Drishtibindu
  • राज्य
  • देश-दुनिया
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई-पेपर
जुड़े हमसे
Nayi DrishtibinduNayi Drishtibindu

176 साइबर ठगी का मास्टरमाइंड बंगाल से गिरफ्तार: वर्चुअल अकाउंट से 1.71 लाख लोगों को ठगा, मोहला-मानपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी

  • Newsdesk NayiDrishtiBinduNewsdesk NayiDrishtiBindu
  • October 1, 2026

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। देशभर में 176 FIR का वांटेड और 1.71 लाख से ज्यादा लोगों को ठगने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के मास्टरमाइंड को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस ने पश्चिम बंगाल से धर दबोचा है। मुख्य सरगना समेत 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन और एसडीओपी मानपुर विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में खड़गांव थाना प्रभारी सुशील त्रिपाठी और प्रशिक्षु SI अब्दुल रियाज की टीम ने यह सफलता हासिल की।

ऐसे हुआ खुलासा
थाना खड़गांव में अपराध क्र. 06/26, धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज था। पीड़ित से 3,12,348 रुपये ठगकर 9 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए थे। जांच में पता चला कि आरोपियों ने वर्चुअल बैंक खाता नंबर 211071614 बनाया था, जिसमें 60,000 रुपये ट्रांसफर हुए थे।

जब इस वर्चुअल खाते का तकनीकी और बैंकिंग ट्रांजेक्शन विश्लेषण किया गया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इसी एक खाते से देश के 1,71,000 से अधिक लोगों के साथ ठगी की गई थी और इस खाते से जुड़े देश के 14 राज्यों में 176 FIR पहले से दर्ज हैं।

14 राज्यों में दर्ज हैं FIR

  • कर्नाटक: 54 FIR
  • बिहार: 46 FIR
  • तेलंगाना: 28 FIR
  • उत्तर प्रदेश: 10 FIR
  • केरल: 08 FIR
  • महाराष्ट्र: 07 FIR
  • हरियाणा / तमिलनाडु: 06-06 FIR
  • दिल्ली: 04 FIR
  • पश्चिम बंगाल: 03 FIR
  • अंडमान निकोबार, अरुणाचल, मिजोरम, राजस्थान: 01-01 FIR

अकेले मोहला-मानपुर जिले में 31 शिकायतें
इस गिरोह के खिलाफ जिले में भी 31 शिकायतें मिलीं – अंबागढ़ चौकी में 15, खड़गांव में 9, मोहला में 3, मानपुर में 2, गोटाटोला और मदनवाड़ा में 1-1।

गिरफ्तार आरोपी

  1. आदित्य रजक (मुख्य सरगना) – पिता उपेंद्र रजक, कोननगर नवोग्राम, थाना उत्तरपारा, जिला हुगली (प. बंगाल)
  2. कृष्णा चौधरी – टीटागढ़, नार्थ 24 परगना (प. बंगाल)
  3. सुमन वर्मा – टीटागढ़, नार्थ 24 परगना (प. बंगाल)

पुलिस ने बताया कि देशभर की पुलिस इस गिरोह की तलाश में थी, आरोपी लगातार लोकेशन बदल रहे थे। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 30.09.2026 को तीनों को दबोचा गया और न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में SI अब्दुल रियाज, सउनि धन सिंह महिलांगे, आरक्षक आशीष जोगी, नर्मदा प्रसाद पैकरा, महिला सहायक आरक्षक सरिता जाड़े और साइबर सेल की विशेष भूमिका रही।

पुलिस ने अपील की है कि किसी भी अज्ञात वर्चुअल अकाउंट के झांसे में न आएं और साइबर फ्रॉड होने पर 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत सूचना दें।


Tags
# Ambagarh Chowki# Chhattisgarh Police# Cyber Crime# Cyber Fraud# Mohla Manpur# Virtual Account Fraud# West Bengal Arrest
Previous Post Nayi Drishtibindu E-Paper, 01 October
Next Post भिलाई महापौर नीरज पाल का बीजेपी पर बड़ा हमला: पेवर ब्लॉक में गड़बड़ी पर बयानबाजी करने वाले पहले अपना गिरेबान देखें

ताज़ा खबर

नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत

October 22, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का

October 22, 2026

Nayi Drishtibindu E – Paper, 22 October

October 22, 2026

राजनांदगांव में पुलिस स्मृति दिवस पर 154 शहीदों को श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का सम्मान

October 22, 2026

Nayi Drishtibindu E-Paper, 21 October

October 21, 2026

Related Posts

भिलाई की फैक्ट्री से 5 क्विंटल लोहा चोरी, जामुल पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • October 1, 2026

सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड: हेड कॉन्स्टेबल के परिवार की हत्या में 4 आरोपी दोषी करार, 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला

  • October 1, 2026

6 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या: आरोपी सोमेश यादव को फांसी की सजा

  • September 11, 2026

हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

श्रेणी

  • राज्य
  • देश-दुनिया
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई-पेपर

चीफ एडिटर

प्रधान संपादक : आलोक तिवारी
कानूनी सलाहकार : श्री रविशंकर सिंह
स्थानीय संपादक : नमित शुक्ल
पता : भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़
मोबाइल : +91-7415469100
ई-मेल : drishtibindu@gmail.com

© Copyright Nayi Drishtibindu 2026 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix