हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

सूरजपुर। जिले को झकझोर देने वाले हेड कॉन्स्टेबल के परिवार की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 4 आरोपियों को दोषी करार दिया है। सजा की मात्रा पर फैसला 8 अक्टूबर को सुनाया जाएगा।
यह मामला उस सनसनीखेज वारदात से जुड़ा है, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को निशाना बनाया गया था। आरोपियों ने हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और उनकी 11 साल की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर शव को काटकर फेंक दिया था। इस घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया था।
कोर्ट से हंसते हुए निकला मुख्य आरोपी, तस्वीर पर उठे सवाल
अदालत से दोषी करार दिए जाने के बाद जब आरोपियों को बाहर लाया गया, तो मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर मुस्कान दिखी। वर्दी के साये में कैमरों के सामने वह हंसता हुआ नजर आया। उसकी यह बेशर्म मुस्कान कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया से लेकर हर जगह यही तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है।
अदालत ने अपना काम कर दिया है, लेकिन कोर्ट परिसर के बाहर की यह तस्वीर कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। क्या अपराध करने के बाद अपराधियों में कानून का डर खत्म हो गया है? क्या इंसान के भीतर की संवेदना मर चुकी है?
पीड़ित परिवार के लिए यह सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि जिंदगी भर का दर्द है। एक तरफ उजड़ा हुआ परिवार है, दूसरी तरफ दोषी करार होने के बाद भी चेहरे पर शर्म का नामो-निशान तक नहीं।
अब सभी की निगाहें 8 अक्टूबर पर टिकी हैं, जब अदालत इस जघन्य हत्याकांड में सजा का ऐलान करेगी।