कोटा पुलिस का प्रहार: सशस्त्र लूट और नकबजनी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 100% माल बरामद


बिलासपुर। चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत कोटा पुलिस ने सशस्त्र लूट और नकबजनी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 100 प्रतिशत लूट का माल जब्त किया है।

IG-SSP रजनेश सिंह के निर्देश, ASP ग्रामीण मधुलिका सिंह और SDOP नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज की टीम ने कार्रवाई की।

दो वारदातें:

  1. अपराध क्रमांक 559/2026: 8 जुलाई को बेलगहना रेलवे स्टेशन से 7,430 रुपये कलेक्शन लेकर जा रहे रेलवे कर्मचारी का बैग बड़े बरमबाबा मोड़ सलका डैम के पास झपटकर लूट।
  2. अपराध क्रमांक 591/2026: 18 जुलाई को बुर्का पहनकर राजकुमारी जायसवाल के घर में घुसकर एयर गन दिखाकर 50 हजार के सोने के जेवर (3 फल लॉकेट, 2 गेहूं दाना) की लूट।

पूछताछ में खुलासा: मास्टरमाइंड राकेश जायसवाल ने दिव्यांशु और आदर्श के साथ प्लान बनाया। पिस्टल के लिए सनी सिंह से संपर्क किया, जो सभी को रीवा ले जाकर अपने भाई से पिस्टल दिलवाया। लूटा गया सोना हर्ष नामदेव की मदद से ज्वेलरी दुकानदार हर्ष सोनी को बेचा गया।

जप्ती: 1 पिस्टल, सोने के आभूषण, अर्टिगा कार CG10 BL 1645, प्लेटिना बाइक CG10 EN 4637 और 6 मोबाइल।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. राकेश जायसवाल (35) मंझगांव
  2. दिव्यांशु जायसवाल (24) बिल्लीबंद
  3. आदर्श तिवारी (26) मौहारखार
  4. हर्ष नामदेव (25) थाना रोड कोटा
  5. हर्ष सोनी (24) फिरंगीपाड़ा
  6. सनी सिंह (35) मस्जिद पारा

सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कार्रवाई में ASI शिव साहू, भरत राठौर, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, संजय श्याम की विशेष भूमिका रही। SSP ने टीम को नगद इनाम की घोषणा की।