छावनी में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, पार्षद पति सहित 12 जुआरी गिरफ्तार, 5 लाख की जब्ती


दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छावनी थाना क्षेत्र के वार्ड 34 कैंप-1 में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा। मौके से 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर 3 लाख 16 हजार 930 रुपए नकद और 12 मोबाइल जब्त किए गए। जब्ती की कुल कीमत 5 लाख 16 हजार रुपए है।

थाना छावनी और एसीसीयू की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि एक घर में अवैध जुआ चल रहा है। घेराबंदी कर रेड करने पर सभी जुआ खेलते पकड़े गए। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी – महेंद्र कुमार सोनकर फल मार्केट कैंप 2, कलीम खान बाबूलाल किराना कैंप 2, जी शिवा शंकर राव पदमनगर भिलाई-3, आशीष ताम्रकार शंकर नगर दुर्ग, श्रीधर मांझी बालाजी नगर खुर्सीपार, प्रेमचंद सुंदर विहार जामुल, एन धन राजू संतोषी पारा कैंप 2, भगवत प्रसाद बेरेभाट नंदिनी, सपन चंद्र डे सुभाष नगर नंदिनी रोड, राजेंद्र कुमार कौशिक सेक्टर-2 भिलाई, दिनेश साव कांट्रैक्टर कॉलोनी सुपेला और बलजिंदर सिंह नेहरू नगर भिलाई।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों में एक पार्षद पति और एक भाजपा मंडल महिला मोर्चा पदाधिकारी का पति भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।