तहसील अधिवक्ता संघ मोहला में कादिर सिद्दीकी निर्विरोध अध्यक्ष, पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित


मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी : जिले के तहसील अधिवक्ता संघ के द्विवर्षीय चुनाव में इस वर्ष पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। क्राइम अधिवक्ता कादिर सिद्दीकी को तहसील अधिवक्ता संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।

चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर कादिर सिद्दीकी के साथ उपाध्यक्ष पद पर हितेश मालेकर, महिला उपाध्यक्ष पद पर संघमित्रा धारगावे, सचिव पद पर संगीता शर्मा और सह सचिव पद पर गजेंद्र बोरकर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन को संघ में आपसी सहमति, समन्वय और एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ता संघ के सदस्यों में हर्ष का माहौल है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और नगरवासियों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।