भिलाई में 17 से 23 अगस्त तक गूंजेगा श्री शिवमहापुराण कथा का दिव्य स्वर


जयंती स्टेडियम में होगी पूज्य प्रदीप मिश्रा जी की कथा, आज हुआ भूमिपूजन

भिलाई। सावन के पावन महीने में भिलाई शिवमय होने जा रहा है। यहां जयंती स्टेडियम, सिविक सेंटर में 17 से 23 अगस्त तक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

आयोजन की तैयारियों के बीच आज विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके कर-कमलों से भूमिपूजन कर कथा के सफल आयोजन की कामना की गई।

भूमिपूजन के पश्चात श्री शिवमहापुराण कथा कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शिवभक्त मौजूद रहे। सभी ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि यह दिव्य आयोजन निर्विघ्न और मंगलमय रूप से संपन्न हो।

आयोजकों ने बताया कि महादेव की कृपा से यह कथा श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक आनंद का संगम बनेगी। 7 दिनों तक चलने वाली इस कथा में प्रदेश भर से हजारों शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना है।
स्थान: जयंती स्टेडियम, सिविक सेंटर, भिलाई
तिथि: 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से इस ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।