हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

रायपुर। रायपुर के अमलीडीह स्थित पुलिस कॉलोनी* में एक आरक्षक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक आरक्षक की पहचान कुलदीप मिश्रा के रूप में हुई है। वह रायपुर में पदस्थ DCP का गनमैन था।
पुलिस क्वार्टर में मिली बेहोशी की हालत में
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को कुलदीप मिश्रा को अमलीडीह पुलिस क्वार्टर में बेहोशी की हालत में पाया गया। परिजन और साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर अमलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मर्ग कायम, जांच जारी
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।