रथ यात्रा के दौरान एबीयूएस ने बांटा महाप्रसाद भोग, हजारों भक्त हुए शामिल


भिलाई। अखिल भारतीय उड़िया समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रथ यात्रा के अवसर पर महाप्रसाद भोग वितरण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जेएम तांडी के नेतृत्व में 16 जुलाई को सिविक सेंटर चौक, भिलाई में भोग वितरण का आयोजन किया गया।

समाज के महासचिव तरुण निहाल ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से सदस्य सिविक सेंटर चौक पहुंचे थे। वहां रथ का स्वागत कर भोग वितरण किया गया। इसके लिए समाज द्वारा बकायदा पंडाल लगाया गया था।

कार्यक्रम में लगभग 6-7 हजार भक्तजनों को महाप्रसाद वितरित किया गया। आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था भी की गई थी। भोग वितरण शाम 4 बजे शुरू हुआ जो देर रात तक चला। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।

महासचिव ने कहा कि एबीयूएस पिछले कई वर्षों से लगातार भोग वितरण कर रही है। आने वाले समय में इससे भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी।

भोग वितरण में कोषाध्यक्ष दीनबंधु तांडी, संरक्षक कृष्णा सोना, पुरन नायक, अजय कुमार लुहा, मोंटू हरपाल, विदुर तांडी, गोपाल सेठिया, अजय नायक, उमेश बाघ, सुमित सोना, ओम बाघ, प्रशांत सेठिया, राम भजन विभार, रीद्धि महानंद, सुभद्रा सेठिया, वर्षा चौहान, जगन्नाथ जाल, संगीता नायक, हस्तिनी महानंद, जयंती महानंद, मीना महानंद, हरिश नायक, शिव सागर, अनिल नायक, भुवनेश्वर महानंद, कैलाश बाग, अरुण साहू सहित समाज के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।